Press "Enter" to skip to content

हेमंत खंडेलवाल का सख्त रुख, प्रीतम लोधी से 3 दिन में मांगा स्पष्टीकरण / Shivpuri News

शिवपुरी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पिछोर विधायक प्रीतम लोधी को नोटिस जारी कर 3 दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।

जारी पत्र में कहा गया है कि हाल ही में विधायक द्वारा किया गया आचरण अत्यंत आपत्तिजनक है और यह पार्टी अनुशासन के अनुरूप नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट किया है कि तय समय सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पार्टी स्तर पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस पत्र की प्रतिलिपि भाजपा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और प्रदेश नेतृत्व को भी भेजी गई है, जिसमें राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित अन्य प्रमुख नेताओं के नाम शामिल हैं।

राजनीतिक हलकों में इस नोटिस के बाद हलचल तेज हो गई है और इसे पार्टी अनुशासन को लेकर सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। अब सबकी नजर प्रीतम लोधी के जवाब पर टिकी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!