Press "Enter" to skip to content

दिनारा में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान / Shivpuri News

शिवपुरी जिले के दिनारा में बुधवार को कृष्णा चौराहे के सामने स्थित महेश बेडर के कबाड़ गोदाम में भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार गोदाम में बड़ी मात्रा में पुरानी गाड़ियां एवं अन्य कबाड़ सामग्री रखी हुई थी, जिससे आग तेजी से फैलती चली गई।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस प्रशासन एवं स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए गए। करेरा नगर परिषद की दमकल एवं पानी के टैंकरों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं नरवर नगर परिषद से भी अतिरिक्त फायर ब्रिगेड बुलाई गई है।

घटना के बाद आसपास के रहवासी क्षेत्रों में दहशत का माहौल बना हुआ है, क्योंकि आग के पास के मकानों तक पहुंचने की आशंका बनी हुई है। प्रशासन द्वारा मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!