Press "Enter" to skip to content

न्याय यात्रा समाप्त छत्तीसगढ़ में टीम पहुंची झारखंड। अब राहुल गांधी ज्वाइन करेंगे औरंगाबाद में, दीपक बैज बोले- यहां सफल रही यात्रा /#छत्तीसगढ़

सरगुजा

अंबिकापुर से दिल्ली रवाना हो गए थे राहुल गांधी

छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा समाप्त हो गई है। न्याय यात्रा की टीम बुधवार को बलरामपुर जिले से होते हुए झारखंड रवाना हो गई। राहुल गांधी गुरुवार को औरंगाबाद से यात्रा को ज्वाइन करेंगे। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी की न्याय यात्रा सफल रही।

राहुल गांधी की न्याय यात्रा बुधवार को बलरामपुर से होकर झारखंड पहुंचना था। मंगलवार की रात यात्रा का विश्राम बलरामपुर जिले के झिंगो में होना था। राहुल गांधी अपनी न्याय यात्रा को स्थगित कर मंगलवार को अंबिकापुर से सीधे दिल्ली रवाना हो गए थे।

टीम राहुल के सदस्य और न्याय यात्रा के साथ चलने वाले कांग्रेस-युवा कांग्रेस की टीम मंगलवार रात झिंगो पहुंची। रात्रि विश्राम के बाद टीम झारखंड के लिए रवाना हो गई।

अंबिकापुर में मंगलवार को हुई थी न्याय यात्रा की आमसभा

अंबिकापुर में मंगलवार को हुई थी न्याय यात्रा की आमसभा

जयराम रमेश और कन्हैया कुमार भी रवाना

राहुल गांधी के साथ अंबिकापुर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश और कन्हैया कुमार बुधवार सुबह अंबिकापुर से झारखंड के लिए रवाना हो गए। वे न्याय यात्रा की टीम के साथ रहेंगे। न्याय यात्रा की टीम बुधवार व गुरूवार को झारखंड से होकर गुजरेगी। वहीं न्याय यात्रा की चार टीमों में से एक औरंगाबाद पहुंच गई है।

औरंगाबाद में यात्रा को ज्वाइन करेंगे राहुल

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ में चार दिनों तक रही और न्याय यात्रा को अच्छा रिस्पांस मिला। मंगलवार को अंबिकापुर में बड़ी जनसभा के बाद राहुल गांधी सोनिया गांधी के राज्यसभा नामांकन में शामिल होने दिल्ली रवाना हो गए।

बुधवार को बलरामपुर में न्याय यात्रा में राहुल गांधी नहीं आ पाएंगे। राहुल गांधी की अगली न्याय यात्रा औरंगाबाद से शुरू होगी, जहां राहुल गांधी न्याय यात्रा को ज्वाइन करेंगे।

बलरामपुर के कांग्रेस नेताओं में निराशा

बलरामपुर में राहुल गांधी के न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेसियों के साथ आम लोगों में खासा उत्साह था। न्याय यात्रा के लिए व्यापक तैयारी की गई थी। राहुल गांधी के नहीं पहुंचने से कांग्रेस नेताओं में निराशा है। झारखंड में भी न्याय यात्रा के लिए व्यापक तैयारी की गई थी। झारखंड में भी न्याय यात्रा में राहुल नहीं पहुंच सकेंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from छत्तीशगढ़More posts in छत्तीशगढ़ »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!