Press "Enter" to skip to content

शिवपाल यादव पहुंचे इटावा: बोले- दलितों को लूट कर मायावती दौलत की बेटी बन गई / उत्तर प्रदेश

इटावा

इटावा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव अपनी विधानसभा क्षेत्र जसवंतनगर में सपा नगर कार्यालय पर एक कार्यक्रम में शामिल हुए। शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा सरकार और मायावती पर जमकर हमला बोला है। इंडिया गठबंधन में बसपा प्रमुख मायावती को शामिल करने के मामले में कई कसरतें कवायदें हुई लेकिन मायावती ने अपने जन्मदिन पर अखिलेश यादव पर जमकर कटाछ किए।

सपा से गठबंधन कर बसपा को दस सीटें मिल गई

जिसके बाद सपा और बसपा में जुबानी जंग शुरू हो गई। इसी के चलते चाचा शिवपाल ने साल 2024 में संसदीय चुनाव से पहले बसपा प्रमुख मायावती पर बड़ा जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा, पिछले लोकसभा में सपा से गठबंधन कर बसपा को दस सीटें मिल गई थी। सपा से अलग होने के बाद विधानसभा में केवल एक सीट पर बसपा सिमट गई है।मायावती दलितों को लूट कर दौलत की बेटी बन गई है। यह किसी से छुपा नहीं है।

सपा जी जान से एकजुट होकर जिताने में जुटेंगे

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर सपा महासचिव ने अपना रुख साफ कर दिया है। उन्होंने कहा, 22 जनवरी के बाद वह अपने पूरे परिवार और समाजवादी पार्टी के भारी संगठन के साथ राम मंदिर के दर्शन करने जाएंगे।

आगामी लोकसभा चुनाव पर बोलते हुए शिवपाल ने कहा, सपा यूपी की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार है। लेकिन इंडिया गठबंधन में जिसको भी जहां से टिकट मिलेगा सपा जी जान से एकजुट होकर जिताने में जुटेंगे।

चुनाव लड़ने के सवाल पर अपना रुख साफ कर दिया

शिवपाल सिंह ने खुद लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर अपना रुख साफ कर दिया है। उन्होंने राज्य की किसी भी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने पर कहा, अगर पार्टी हाई कमान कहेगा तो चुनाव लड़ेगे।

सूबे के उपमुख्यमंत्री के सवाल पर उन्होंने कटाछ करते हुए कहा, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की हैसियत सरकार में क्या है, यह सबको पता है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा भाजपा का आयोजन है। जब की वाकई में यह संतो का होना चाहिए था।

गोली चलवाने के मुद्दे पर शिवपाल ने सफाई दी

शंकराचार्य और सनातनियों का अपमान देश देख रहा है। इसका नतीजा भाजपा को भुगतना पड़ेगा। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अधूरे राम मंदिर का उद्घाटन शिलान्यास कराया जा रहा है। देश की पूजा पद्धति तो छोड़िए संविधान को भी बदलने की तैयारी में जुट गई है।

भारतीय जनता पार्टी राम भक्तों पर गोली चलवाने के मुद्दे पर शिवपाल ने सफाई दी। अयोध्या में स्टे के बावजूद भारतीय जनता पार्टी के रामभक्तों ने हिंसा की। सरकार को संविधान की रक्षा की खातिर गोली चलवानी पड़ी। भारतीय जनता पार्टी केवल झूठ-झूठ और झूठ ही बोलती है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from उत्तरप्रदेशMore posts in उत्तरप्रदेश »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!