Press "Enter" to skip to content

 तेज रफ्तार बाइक ने सामने से आ रही बाइक में मारी टक्कर, दो घायल / Kolaras News

शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले सौरभ गार्डन के पास एक तेज रफ्तार बाइक के चालक ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। घटना में दो लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां एक की हालत गंभीर होने पर ग्वालियर रैफर कर दिया गया। जहां इलाज कराने के बाद वह कोलारस आया और थाने में केस दर्ज करवाया।

फरियादी रामकुमार पुत्र पंचमसिह यादव 35 वर्ष निवासी ग्राम बारोद ने बताया कि 19 जून को वह महाराज सिंह लोधी निवासी कोलारस के यहां शादी में शामिल होने आया था मेरे साथ में शुखलाल पुत्र मेहरवान सिह लोधी निवासी अशोकनगर साथ में था। जैसे ही हम सौरभ गार्डन के सामने पहुंचे तो सामने से आ रही बाइक क्रमांक एमपी 33 एमजी 7954 के चालक ने तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए मेरी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही हम सभी जमीन पर गिर गए और चोटिल हो गए। मौके पर अनिल लोधी आ गया जिसने डायल 100 को सूचना दी। सूचना पर डायल 100 आ गई और हमें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां गंभीर हालत होने पर राजकुमार को ग्वालियर रैफर कर दिया। अस्पताल में इलाज कराने के बाद वह थाने आया और 3 जुलाई को केस दर्ज करवाया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!