शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम गधाई में बीते रोज सरपंची का चुनाव जीतने पर समर्थक विजयी जुलूस निकाल रहे थे। इस विजयी जुलूस में डीजे भी चल रहा था। डीजे की गाड़ी ने भैंस में टक्कर मार दी। जिस पर भैंस मालिक ने जब डीजे बजाने से मना व उसे ले जाने को कहा तो उसकी लाठी व लात—घूसों से मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
फरियादी जयभान पुत्र उम्मेद सिंह रावत 18 वर्ष निवासी ग्राम गधाई ने बताया कि बीती रात 8 बजे करीब गांव के सिद्धार्थ रावत, शिव सिंह रावत, मनोज कुशवाह, जगत सिंह कुशवाह सभी लोग सरपंच उम्मीदवार के जीतने का डीजे बजा कर जुलूस निकाल रहे थे, तभी जुलूस मेरे घर के पास से निकला, घर के पास मेरी भैंस बंधी हुई थी जुलूस के डीजे वाली गाङी से भैंस में ठोकर मार दी जिस पर मैंने डीजे गाङी वाले से बोला कि डीजे यहां से ले जाओ। इतने में बलराम कुशवाह, विनोद पाल आ गए और गाली—गलौंज करने लगे। जब गाली देने से इंकार किया तो लात—घूसों व लाठी से मारपीट कर दी। मारपीट होते देख बचाने आई मां व चचेरे भाई राजकुमार आए तो उनकी भी मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी।






Be First to Comment