Press "Enter" to skip to content

चुनाव में वोट नहीं दिया तो घर में घुसकर युवक की मारपीट / Karera News

शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम दावरभाट में एक युवक की वोट न देने पर घर में घुसकर मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

फरियादी पुत्ती पुत्र सीताराम गङरिया 50 वर्ष निवासी ग्राम दावरभाट ने थाने में आकर शिकायत दर्ज करवाई कि शाम करीब 7 बजे वह अपने घर पर था तभी गांव के रघवीर परिहार, मेहताव परिहार, अरविंद परिहार, रानू परिहार आए और बोले कि तुमने चुनाव में हमें वोट क्यों नहीं दिया। जिस पर मैंने कहा कि वोट आपको ही दिया है। जिस पर वह नहीं मानें और गाली—गलौंज करने लगे। जब गाली देने से इंकार किया तो सभी ने लात—घूसों व लाठियों से मारपीट कर दी। मारपीट के बाद जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!