Press "Enter" to skip to content

चोरों ने तोड़ी दीवार, ले गए सोने—चांदी के जेवरात / Karera News

शिवपुरी। खबर करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम गुल्टा बहादुरपुर से आ रही है। यहां चोरों ने एक घर की दीवार को तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर यहां से सोना—चांदी सहित नकदी लेकर भाग गए।

फरियादी सतेन्द्र यादव पुत्र स्व. घनश्याम यादव 26 साल नि0 ग्राम गुल्टा बहादुरपुर ने बताया कि रात में 11 बजे वह व उसकी पत्नि आरती छत पर सो गए थे व मेरी मां नीचे बाखर में सो रही थी। रात करीब 2 बजे कुछ आहट आई तो मेरी नींद खुली फिर जिस पर मां को आवाज लगाई तो मां ने कमरे का दरवाजा खोला तो उसकी अन्दर के कुन्दी लगी हुई थी फिर हमने बाहर से कमरा के पीछे जाकर देखा तो दीवाल टूटी हुई थी। कमरे के अन्दर देखा तो बङे बक्शा में रखा सामान सोने चांदी के जेवरात एक सोने का हार, एक सोने का मंगल सूत्र, एक जोङी झुमकी, सोने व चांदी की चूङी, पायले, तीन सोने की अंगूठी, पांच ताबीज का मंगल सूत्र एवं नगदी 4500 रुपए नही मिले। कोई अज्ञात व्यक्ति पीछे से कमरा की दीवाल तोङ कर चोरी कर ले गया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!