शिवपुरी । विष्णु मंदिर के पास निवासरत 80 वर्ष की गौना बाई को अब गुजारा भत्ते के लिए पेंशन मिल सकेगी। मानव अधिकार आयोग द्वारा जारी किए गए नोटिस के बाद बीते रोज सुबह गौना बाई के घर टीम पहुंची और टीम ने उनसे बातचीत कर एक-दो दिन में पेंशन चालू करने की बात कही। यहा मामला शिवपुरी की मीडिया ने उठाया था।
दरअसल गौना बाई पिछले लंबे समय से पेंशन ना मिलने से परेशान थी। परिजनों ने नगरपालिका को उनके मृत होने की सूचना दे दी। जिसके चलते नपा के दस्तावेजों से उनका नाम पेंशन से हट गया था। एक बार फिर से नगर पालिका द्वारा मौका मुआयना कर उनसे सीधी बात कर कहा कि हम आप की पेंशन आजकल में चालू कर देंगे। सीएमएचओ गोविंद भार्गव ने बताया कि परिजनों की गलती की वजह से बुजुर्ग माताजी को पेंशन नहीं मिल पा रही थी हमने मौका मुआयना कर आज पूरी जानकारी एकत्रित कर एक-दो दिन में उनकी पेंशन प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर ली है।अब भविष्य में उन्हें कभी भी पेंशन ना मिलने की शिकायत नहीं रहेगी।

कागजों में मरने वाली 80 वर्ष की वृद्धा को मिलेगी पेंशन / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- चार हत्याओं के गवाह परिवार की सुरक्षा हटने से मचा हड़कंप, एसपी से लगाई जान बचाने की गुहार / Shivpuri News
- पीछे से कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; एक घायल, चालक पर केस दर्ज / Shivpuri News
- बैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri Newsबैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri News

- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News




Be First to Comment