शिवपुरी। बच्चों के बौद्धिक विकास को जानने के लिए समाजसेवी संस्था जेसीआई किरण के द्वारा संस्था की संस्थापिका स्व.श्रीमती किरण गुप्ता की स्मृति में जेसीआई किरण टैलेंट एग्जीमीनेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए जेसीआई किरण संस्था के अध्यक्ष यशवन्त गुप्ता व सचिव सौम्या गुप्ता ने बताया कि बच्चों के बौद्धिक विकास को ध्यान में रखते हुए समाजसेवी संस्था जेसीआई शिवपुरी किरण के द्वारा किरण टैलेंट एग्जामिनेशन कार्यक्रम का आयोजन बीते रोज बच्चों के लिए करवाया गया जिसमें 9वीं से 12वीं तक क्लास के बच्चों ने अपनी भागीदारी दी। यह यह एग्जाम ऑनलाइन ही करवाया गया जिसमें संसथा के द्वारा 10 टीचरों को क्वेश्चन पेपर बनाने का बोला गया जिसमें सभी टीचरों ने मिलकर बेसिक क्वेश्चंस बनाकर एक पूरा पेपर तैयार किया, इसमें 100 प्रश्न पूछे गए। जिसमें 45 मिनट बच्चों को दिए गए थे उनका आईक्यू लेवल टेस्ट करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किरण टैलेंट एग्जामीनेशन के रूप में किया गया, जिसमें प्रथम विजेता दिव्यांश शर्मा को घोषित किया गया जिसमें उनके 100 में से 81 माक्र्स आए, दूसरा विजेता भोपाल से अनुष्क विजयवर्गीय रहे जिन्होंने 100 में से 79 अंक प्राप्त किए, तीसरे विजेता में शिवपुरी से हर्षित साहू रहे जिन्होंने 100 में से 72 अंक प्राप्त किए। संस्था के ग्रुप के द्वारा पहले विजेता को स्टडी टेबल चेयर के साथ घोषित की गई, इसके साथ ही बाकी के दो विजेता को अच्छे गिफ्ट प्राइस के साथ सम्मानित किया जाएगा।

जेसीआई किरण संस्था द्वारा कक्षा 9 से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए कराया किरण टैलेंट एग्जामीनेशन / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- चार हत्याओं के गवाह परिवार की सुरक्षा हटने से मचा हड़कंप, एसपी से लगाई जान बचाने की गुहार / Shivpuri News
- पीछे से कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; एक घायल, चालक पर केस दर्ज / Shivpuri News
- बैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri Newsबैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri News

- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News




Be First to Comment