Press "Enter" to skip to content

श्रीपाश्र्वनाथ जैन मंदिर में हुआ मॉं पद्मावती पूजन / Shivpuri News

सांखला, कोचेटा व सांड परिवार बना लाभार्थी परिवार

शिवपुरी-परम पूज्य आचार्य भगवंत नित्यानंद श्री जी महाराज सा की आज्ञा अनुवर्ती शिष्य सील प्रवाह श्री जी महाराज साहब का चातुर्मास शिवपुरी जैन श्वेतांबर मंदिर दुर्गा टॉकीज के सामने चल रहा है। जहां इसी क्रम में विशेष रूप से रविवार के दिन तेजमल सांखला, शिखरचंद कोचेटा व यशवन्त सांड परिवार की ओर मॉं पद्मावती पूजन की बोलियां लेकर लाभ लिया गया। पूजा-उपासना व आराधना चार्तुमास कर रही शीलाधर्मा श्री जी महाराज साहब के सानिध्य में यह पूजा कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें समस्त जैन श्वेताम्बर समाज के धर्मावलंबी महिला-पुरूषों ने सपरिवार बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में सामूहिक रूप से एकासने भी कराए गए जिसका लाभ महिला मंडल के द्वारा लिया गया। इस अवसर पर इस पूजा आयोजन में समस्त जैन समाज ने म.सा. द्वारा बताए मार्गदर्शन अनुसार पूजा की और धर्मलाभ प्राप्त किया। आयोजन को लेकर विशेष रूप से पद्मावती पूजन पर भी भगवंत नित्यानंद श्री जी महाराज सा की आज्ञा अनुवर्ती शिष्य सील प्रवाह श्री जी महाराज साहब के द्वारा प्रकाश डाला गया और वृतान्त कथा के माध्यम से सुनाकर समस्त जैन समाज को कृतार्थ भी किया। इस अवसर पर शीलधर्मा श्री जी महाराज साहब के द्वारा इस पूजन का धर्मलाभ प्राप्त करने वाले परिजनों सहित समस्त जैन समाज को अपना शुभाशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में समस्त तेजमल सांखला परिवार, शिखरचंद कोचेटा परिवार व यशवन्त सांड परिवार ने अपनी ओर से अनुमोदना भी की।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!