Press "Enter" to skip to content

ससुरालियों ने महिला की गला दबाकर कर दी हत्या / Shivpuri News

शिवपुरी| मायापुर थाने के तेरही गांव में ससुराल वालों ने महिला की मौत करंट से होना बताई थी। लेकिन पीएम रिपोर्ट में मामला हत्या का निकला। जानकारी के मुताबिक पूजा यादव (30) पत्नी शेरसिंह निवासी तेरही की 19 जुलाई को जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। परिजनों ने करंट से मौत होना बताया था। एसडीओपी ने जांच की और मायके पक्ष के बयान लिए। जिसमें पता चला कि दहेज में 2 लाख रुपए नगद और बाइक की मांग की जा रही थी। पीएम रिपोर्ट में भी गला दबाकर मौत होना पाया गया। पुलिस ने पति शेरसिंह, ससुर गजराम, सास फूलकुंवर और जेठ गब्बर सिंह के खिलाफ पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!