शिवपुरी। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह द्वारा जिले में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मानसून सत्र की अवधि 07 जुलाई मध्य रात्रि के पश्चात से 01 अक्टूबर 2021 तक समस्त रेत खदानों में खनन संक्रियाओं को प्रतिबंधित किया है।
उल्लेखनीय है भारत सरकार, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा SUSTAINABLE SAND MINING MANAGEMENT GUIDELINES 2016 एवं ENFORCEMENT & MONITORING GUIDELINES FOR SAND MINING-2020 जारी की गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार प्रदेश में वर्षा ऋतु लिए मानसून सत्र की अवधि 15 जून से 01 अक्टूबर निर्धारित है तथा उक्त निर्देशों एवं संचालक, भौमिकी तथा खनिकर्म, भोपाल के निर्देशानुसार जिले में रेत उत्खनन पर रोक लगाने के संबंध में स्थानीय मौसम परिवर्तन के आधार पर उक्त निर्धारित वर्षाकाल अवधि में परिवर्तन किया जा सकता है।

कलेक्टर ने रेत खनन पर लगाया प्रतिबंध / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- चार हत्याओं के गवाह परिवार की सुरक्षा हटने से मचा हड़कंप, एसपी से लगाई जान बचाने की गुहार / Shivpuri News
- पीछे से कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; एक घायल, चालक पर केस दर्ज / Shivpuri News
- बैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri Newsबैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri News

- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News




Be First to Comment