बिलासपुर/कोरबा/जांजगीर

कोरबा, जांजगीर और बिलासपुर लोकसभा सीट में आज नामांकन दाखिले का दौर चला।
छत्तीसगढ़ में गुरुवार को लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए नामांकन के साथ ही शक्ति प्रदर्शन का सिलसिला चला। बिलासपुर, कोरबा और जांजगीर में आज बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टी ने जोर लगाया। इस बीच बिलासपुर में 3 दिन पहले कांग्रेस से नामांकन फॉर्म लेने वाले विष्णु यादव भाजपा में शामिल हुए।
बिलासपुर में विष्णु यादव के साथ कई और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी बीजेपी की सदस्यता ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी का स्वागत किया। वहीं, डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि अब दो-दो विष्णु प्रदेश में कमाल करेंगे।
इन प्रत्याशियों ने किया नामांकन
| सीट | प्रत्याशी |
| बिलासपुर | तोखन साहू (बीजेपी) |
| बिलासपुर | देवेंद्र यादव (कांग्रेस) |
| कोरबा | सरोज पांडे (बीजेपी) |
| जांजगीर | शिवकुमार डहरिया (कांग्रेस) |
इनके अलावा जांजगीर सीट से बीजेपी प्रत्याशी कमलेश जांगड़े की ओर से उनके प्रस्तावक ने फॉर्म जमा किया है। कल (19 अप्रैल) आम सभा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल हो सकते हैं।










Be First to Comment