Press "Enter" to skip to content

चंबल की ज़िम्मेदारी नरोत्तम को,मालवा की विजयवर्गीय को: दिल्ली में बैठक BJP के लोकसभा क्लस्टर इंचार्ज की; टिप्स दिए शाह-नड्‌डा ने / ग्वालियर

दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में लोकसभा क्लस्टर प्रभारियों की बैठक हुई।

बीजेपी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। इसके मद्देनजर दिल्ली स्थित पार्टी हेडक्वार्टर में मंगलवार को लोकसभा क्लस्टर प्रभारियों की बैठक हुई। सुबह 11:30 बजे से रात करीब 8 बजे तक चली बैठक में देशभर के 300 पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने उद्घाटन कर पहले सत्र को संबोधित किया। शाम को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बैठक में शामिल हुए।

बीजेपी नेतृत्व ने देशभर की सभी 543 लोकसभा सीटों को मिलाकर 146 क्लस्टर बनाए हैं। एमपी की 29 सीटों को 7 क्लस्टर्स में बांटा गया है। इन क्लस्टर्स के लिए प्रभारी भी नियुक्त कर दिए गए हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बैठक में देश भर के बीजेपी के संगठन महामंत्री मौजूद रहे। मध्यप्रदेश से भाजपा संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा बैठक में शामिल हुए।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि बैठक में क्लस्टर इंचार्ज को आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। 27 जनवरी के बाद लोकसभा स्तर, फिर क्लस्टर स्तर पर बैठकें शुरू हो जाएंगी। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बडे़ नेताओं की प्रदेश में सभाएं शुरू होंगी।

बैठक में देशभर से आए 300 पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक में देशभर से आए 300 पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए।

सहयोगी दलों की सीटों पर भी काम करेंगे क्लस्टर सदस्य

बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘जिन लोकसभा सीटों पर बीजेपी और सहयोगी दल चुनाव लड़ेंगे, उन सभी सीटों पर क्लस्टर के सदस्य काम करेंगे। यह काम सिर्फ चुनाव जीतने के लिए नहीं बल्कि गरीब कल्याण के लिए भी करना है। हमें लाभार्थियों ही नहीं बल्कि आम लोगों से भी बात करनी है। उन्हें बताना है कि 2014 के पहले क्या स्थिति थी और 2014 के बाद किस तरह से गरीब कल्याण का काम हो रहा है।’

बैठक में शामिल एक नेता ने बताया, ‘2019 की मतगणना से आज तक के काम का रिवर्स टाइम टेबल बना है। इसी के आधार पर आगे की रणनीति बनाई गई है। जिन सीटों पर पार्टी का प्रदर्शन कमजोर है, उनके लिए अलग से नीति बनाई गई है।’

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from GwaliorMore posts in Gwalior »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!