शिवपुरी-वर्ष भर सेवाभावी कार्यों को करने के उद्देश्य से सशक्त संगठन का निर्माण कर उस मूर्त देने का कार्य किया समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी की अध्यक्षा श्रीमती अनीता सिंह ने जिन्होंने अपने साथ वर्ष भर के लिए कार्यकारिणी का गठन कर सदस्यों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी और सभी के साथ मिलकर इन सेवाभावी कार्यों को करने का संकल्प लिया। इस दौरान स्थानीय किड्जी स्कूल प्रांगण ग्वालियर वायपास मार्ग पर वर्ष भर 2021-22 के लिए नवीन कार्यकारिणी का गठन कर सभी के साथ आगामी सेवा कार्यों की रूपरेखा भी तय की गई जिसमें उनके साथ सहयोग प्रदान करने के रूप में सचिव के रूप में गणेश धाकड़ भी साथ रहेंगें। इस दौरान गत दिवस साधारण सभा की बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए और समस्त शाखा के नवीन पदाधिकारियों को बधाई शुभकामनाऐं देकर वर्ष भर जनसेवा, समाजसेवा और पीडि़त मानव सेवा के रूप में कार्य करने पर बल दिया गया। आगामी कार्यक्रम की रूप रेखा में सर्वप्रथम प्राकृतिक ऑक्सीजन प्राप्त करने के लिए वृहद स्तर पर वृक्षारोपण करने को लेकर चर्चा की गई जिस पर सभी ने सर्वसम्मति से अपनी सहमति प्रदान की और शहर के विभिन्न स्थानों पर यह पौधरोपण अलग-अलग चरणों में किया जाएगा इसे लेकर योजना भी तैयार की गई। इस पौधरोपण कार्यक्रम में भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी का प्रत्येक सदस्य अपने परिवार के साथ सामूहिक रूप से वृक्षारोपण कर इस अभियान को समर्थन प्रदान करेगा। इस दौरान संस्था की नवीन कार्यकारिणी के द्वारा भी नव नियुक्त अध्यक्षा श्रीमती अनीता सिंह का भी पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वगात और सम्मान किया गया। अंत में शाखा अध्यक्ष अनिता सिंह ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि शाखा के द्वारा किए जाने वाले सेवा कार्यों से संस्था को नित नई ऊँचाई पर लेकर जाएँगे, सब एकजुट होकर मानवता के लिए और सामाजिक समरस्ता के लिए कार्य करेंगे।
यह तय हुई कार्यकारिणी वर्ष 2021-22
भारत विकास परिषाद शाखा शिवपुरी के द्वारा गठित नवीन कार्यकारिण ीके अनुसार अध्यक्ष अनिता सिं, सचिव गणेश धाकड़, कोषाध्यक्ष राजकुमार बिंदल, संरक्षक मंडल में डॉ.व्ही.सी.गोयल, श्रीमती सरला वर्मा, वीरेंद्र शर्मा, श्रीमती स्नेह लता शर्मा, उपाध्यक्ष श्रीमती कोमल राणा, गोविंद मित्तल, श्रीमती आभा मित्तल, हरि शरण गुप्ता बॉबी भैया, सह सचिव प्रगीत खमरिया, महिला संयोजिका श्रीमती दीपिका सक्सेना, महिला सह संयोजिका श्रीमती खुशबू जैन, श्रीमती रूबी गुप्ता, प्रचार सचिव अविनाश सक्सेना, विवाह वर्षगांठ समिति प्रमुख श्रीमती प्रीति जैन, विवाह वर्षगांठ समिति सहयोगी राजकुमार बिंदल, श्रीमती अनुराधा बंसल,श्रीमती सुनीता जैन,प्रगीत खेमरिया, मार्गदर्शक मंडल में डॉ राजेंद्र गुप्ता, विजय जैन, श्रीमती सुनीता अग्रवाल, श्रीमती रेणु गोयल, पवन जैन, श्रीमती मंजू लता अरोरा, श्रीमती अल्का गुप्ता
कार्यकारिणी सदस्यों में हेमंत ओझा, उमेश मित्तल, नीरज गोयल, शैलेंद्र मित्तल, सतीश शर्मा, नारायण राठौर, संतोष वर्मा, राजेश सिंघल, शैलेंद्र समाधिया, पंकज गुप्ता,नवीन मालिक, विवेक शर्मा को शामिल किया गया है।

भाविप की नवीन कार्यकारिणी घोषित, सरला बनी संरक्षक तो दीपिका बनी संयोजक / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- पत्नी के मायके जाने के बाद युवक ने लगाया फांसी का फंदा, पेड़ पर लटका मिला शव / Shivpuri News
- होली के दिन कुत्तों के झुंड ने बुजुर्ग पर किया हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती / Shivpuri News
- भूत पुलिया तिराहे पर हादसा: तेज रफ्तार आर्टिका कार सिंधिया छत्री की दीवार से टकराई, एयरबैग खुलने से बची जान / Shivpuri News
- 500 रुपए फाड़ने पर विवाद: युवक पर हमला, गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर / Shivpuri News
- एसपी-एएसपी ने गाया “होली के दिन दिल खिल जाते हैं”: शिवपुरी पुलिस की होली में जमकर नाचे अधिकारी-कर्मचारी / Shivpuri News





Be First to Comment