Press "Enter" to skip to content

BSP के दो GM और एक DGM समेत तीन अफसर गिरफ्तार …. 14 कर्मचारियों की मौत मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई…छुट्टी की वजह से एक अधिकारी गिरफ्त में आने से बचा

November 30, 2018 

भिलाई 30 नवंबर 2018  भिलाई स्टील प्लांट में 14 लोगों की मौत मामले पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में भट्टी पुलिस ने दो जीएम और एक डीजीएम समेत तीन अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किये अफसरों में नवीन कुमार उप महाप्रबंधक ऊर्जा प्रबंधन, जीएन वेंकटसुब्रह्मण्यम महाप्रबंधक कोक ओवेन बैटरी एवं टी पंड्या राजा महाप्रबंधक सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं शामिल हैं। वहीं एक अन्य आरोपी ईडी वर्क्स पीके दास के  छुट्टी पर होने से गिरफ्तारी नहीं की जा सकी। जमानती धाराओं की वजह से तीनों अफसरों को गिरफ्तारी के तुरंत बाद थाने से ही रिहा कर दिया गया।

आपको बता दे कि अक्टूबर महीने में भिलाई स्टील प्लांट के कोक ओवन की बैटरी क्रमांक-11 में भीषण हादसा हुआ था। इस हादसे में 14 कर्मी जिंदा जल गये थे। ये हादसा भिलाई इस्पात संयंत्र में सुबह करीब 10:30 बजे नियमित मरम्मत कार्य के दौरान हुआ था। जिसके चलते आज भट्टी पुलिस ने तीन अधिकारीयों को गिरफ्तार किया है.

पुरे मामले की जाँच के लिए हादसे की रिपोर्ट केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने प्रबंधन से मांगी थी व श्रम विभाग ने भी जांच रिपोर्ट भिलाई स्टील प्लांट से देने को कहा था। वहीं मामले में संयंत्र प्रबंधन ने भी जांच की बात कही थी. ​

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!