Press "Enter" to skip to content

आईसीएसई 2026: अन्वी गुप्ता बनी जिला टॉपर, 96.8% अंक से रचा इतिहास, लगातार दूसरे साल सगी बहनों ने बढ़ाया शिवपुरी का मान / Shivpuri News

शिवपुरी। आईसीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में शहर की होनहार छात्रा अन्वी गुप्ता ने 96.8% अंक प्राप्त कर कक्षा 10 में जिला टॉपर बनते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से पूरे शिवपुरी जिले में खुशी और गर्व का माहौल है।

इस सफलता को और खास बनाता है उनका पारिवारिक शैक्षणिक रिकॉर्ड। अन्वी की बड़ी बहन भक्ति गुप्ता ने पिछले वर्ष (2024–25) आईसीएसई 10वीं में 95.8% अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया था। लगातार दूसरे वर्ष एक ही परिवार की दो बेटियों का जिला टॉपर बनना शहर के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बन गया है।

अन्वी गुप्ता, शहर के सेंट चार्ल्स स्कूल की छात्रा हैं। उनके पिता श्री गिर्राज (रोहित) गुप्ता गांधी चौक स्थित गुप्ता साइकिल स्टोर के संचालक हैं, जबकि माता श्रीमती स्मृति गुप्ता गृहिणी हैं। परिवार ने इस सफलता का श्रेय अन्वी की मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास को दिया है।

स्कूल प्रबंधन एवं शिक्षकों ने अन्वी की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे संस्थान के लिए गर्व का क्षण बताया है। वहीं, शहरवासियों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने भी परिवार को बधाइयां दी हैं।

लगातार दो वर्षों तक बहनों की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि समर्पण, मेहनत और सही मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!