Press "Enter" to skip to content

गुरुकुल स्कूल ऑफ़ स्टडी में कक्षा 10वीं के मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश / Shivpuri News

शिवपुरी। गुरुकुल स्कूल ऑफ़ स्टडी में कक्षा दसवीं के छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विजय कुमार त्यागी उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

समारोह के दौरान ब्लॉक स्तर पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ एवं पंचम स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि द्वारा साइकिल प्रदान कर सम्मानित किया गया। अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को समय प्रबंधन, लक्ष्य निर्धारण, माता-पिता के सम्मान एवं समाज सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सफलता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त शिक्षकगण द्वारा सफल विद्यार्थियों को पुष्पमाला एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही, बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को चिड़ियों के लिए जलपान हेतु सकोरे वितरित किए गए, जिससे उनमें पर्यावरण संरक्षण और जीवों के प्रति संवेदनशीलता का भाव विकसित हो सके।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के डायरेक्टर धीरज गुप्ता ने आभार व्यक्त करते हुए अनुशासन और अच्छे संस्कारों के महत्व पर जोर दिया। मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन बलवंत द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया।

विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों के सहयोग और विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!