Press "Enter" to skip to content

भैसों को पानी पिला रहे किसान के ऊपर गिरा करंट का तार, मौत

शिवपुरी। जिले के नरवर थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतगंज बंगला में कल दोपहर कए किसान खेत पर भैंसों को पानी पिला रहा था। तभी ऊपर से तार गिरा और करंट लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार अनंत सिंह पुत्र मंगल सिंह गुर्जर उम्र 40 वर्ष निवासी दौलतगंज बंगला अपने खेत पर दोपहर ढाई बजे भैंसों को पानी पिला रहा था। इसी दौरान ऊपर से तार गिरा और चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में विवेचना शुरू कर दी है। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!