शिवपुरी। जिला रोजगार कार्यालय शिवपुरी में केरियर कॉउन्सलिंग योजना के तहत बेरोजगार युवक-युवतियों को विभिन्न व्यवसायिक क्षेत्रों में केरियर कॉउन्सलिंग दिए जाने हेतु विषय विशेषज्ञों का पैनल बनाया जाएगा। जिसमें प्रत्येक सेक्टर के दो विषय विशेषज्ञ रहेंगे। इच्छुक युवक-युवतियां अपना बायोडाटा जिला रोजगार कार्यालय शिवपुरी में 18 जून 2018 तक जमा करा सकते है।
विषय विशेषज्ञ हेतु आवेदक इंजीनियरिंग, टूरिज्म, हॉस्पिटलिटी, पत्रकारिता, शासकीय सेवाएं, कृषि, समाजकार्य, विधि, उद्यमिता, बैकिंग एवं फाइनेंस, मेडीकल, हेल्थकेयर, कला/फाइनआट्स, इन्स्योरेंस, वाणिज्य, रक्षा सेवा सेक्टर से किसी शासकीय एवं प्राईवेट संस्था में कार्यरत हो। अनुभवी विषय विशेषज्ञों को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रत्येक विषय विशेषज्ञ को प्रत्येक मार्गदर्शन दिवस के लिए शासन द्वारा निर्धारित दर से मानदेय दिया जाएगा।





Be First to Comment