शिवपूरी। भिंड जिले के निर्भीक एवं खनिज माफिया व पुलिस गठजोड को उजागर करने बाले पत्रकार संदीप शर्मा की संदिग्थ परिस्थितियों में हुई मौत को हत्या निरुपित करते हुए पुष्पांजलि अर्पित कर एम पी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन शिवपूरी के जिला अध्यक्ष अखिलेश दुबे ने संदीप शर्मा की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है ।* *तथा उक्त मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग कर दोषियों के विरुद्ध कडी कार्यवाही की मांग की है ।उन्होने कहा कि एम पी वर्किंग जर्नालिस्ट यूनियन इस कृत्य की कडे शब्दों में भर्त्सना करती है ।उन्होने पत्रकार संदीप शर्मा के परिजनों को बीस लाख रु साहयता राशि दिये जाने की मांग प्रदेश सरकार से की हे ।* *निंदा करने वालों में बरिष्ठ पत्रकार प्रांतीय सचिब डॉ भूपेन्द्र विकल” बरिष्ठ पत्रकार अशोक जैन, विजय चौकसे, उम्मेद सिंह झां के वी शर्मा लालू ,शलभ तिबारी.बलराम शर्मा, नीरज गर्ग ,बिनोद यादब शाहिल खान ,कामता प्रसाद रंगीला ,बल्ले शिवहरे ,आदि प्रमुख हैं।*






Be First to Comment