Press "Enter" to skip to content

IPS एसोसिएशन का कड़ा रुख: विधायक की टिप्पणी पर आपत्ति, कार्रवाई की मांग / Shivpuri News

शिवपुरी। मध्यप्रदेश में जनप्रतिनिधि और पुलिस अधिकारी के बीच विवाद ने तूल पकड़ लिया है। IPS एसोसिएशन, मध्यप्रदेश ने प्रेस नोट जारी कर पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी द्वारा करेरा एसडीओपी डॉ. आयुष जाखड़ के संबंध में की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है।

प्रेस नोट में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अभद्र, अपमानजनक और धमकी भरी भाषा का प्रयोग किया गया, जो सार्वजनिक जीवन की गरिमा के विपरीत है। एसोसिएशन ने इसे जनप्रतिनिधि के पद की मर्यादा के खिलाफ बताया है।

एसोसिएशन के अनुसार, वीडियो में नव नियुक्त अधिकारी डॉ. आयुष जाखड़ और उनके परिवार को लेकर की गई टिप्पणियां पूरी तरह अनुचित हैं और इससे प्रशासनिक तंत्र व अधिकारियों के मनोबल पर नकारात्मक असर पड़ता है।

प्रेस नोट में यह भी कहा गया है कि जनप्रतिनिधियों को अपने आचरण में संयम और मर्यादा बनाए रखना चाहिए। इस प्रकार का व्यवहार लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है।

IPS एसोसिएशन ने पूरे मामले की निंदा करते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है। खास बात यह है कि यह प्रेस नोट सिविल सेवा दिवस के दिन जारी किया गया, जिसे एसोसिएशन ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!