शिवपुरी। जिले के मनियर गांव में रास्ते और सरकारी बोर के पानी को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। गांव की निवासी भग्गो कुशवाह, रजनी कुशवाह और पावो कुशवाह ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर लच्छी पुत्र रघुवीर राठौर पर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है।
आवेदन के अनुसार, 21 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 1 बजे रास्ता बंद करने और सरकारी बोर के पानी के उपयोग को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए महिलाओं के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ितों का कहना है कि घटना की सूचना डायल 112 और संबंधित थाने में दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे आरोपी के हौसले बढ़े हुए हैं।
महिलाओं ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।







Be First to Comment