Press "Enter" to skip to content

मंत्री श्री आर्य ने किया कन्या हाईस्कूल का शुभारंभ, महायज्ञ में भी हुए शामिल

लाडकुई। प्रदेश के पशुपालन, जेल , पर्यावरण तथा मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग मंत्री अंतरसिंह आर्य शनिवार 31 मार्च को लाडकुई के ग्राम बावडीखेडा (देवझीरी) पहुंचे और श्रीराम मारूति महायज्ञ के समापन में सम्मिलित होकर पूर्णाहुति दी। इसके पश्चात ग्राम लाडकुई पहुंचकर शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय का उन्नयन होने पर कन्या हाईस्कूल का शुभारंभ किया। मंत्री श्री आर्य गूलरपुरा भी पहुंचे जहां उन्होंने हनुमान जयंती पर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर मध्यप्रदेश वन विकास निगम अध्यक्ष गुरू प्रसाद शर्मा, म.प्र.वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा बडी संख्या में स्थानीयजन एवं शासकीय सेवक उपस्थित थे। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!