लाश 20 से 25 दिन पुरानी बताई जा रही, हत्या व आत्महत्या के बीच उलझा मामला
शिवपुरी।पिछोर थाना क्षेत्र के राधापुर से लापता व्यक्ति की लाश शुक्रवार को गांव से कुछ दूरी पर एक पेड़ पर फंदे से लटकी हुई मिली है। मृतक पिछले सात महीने से लापता चल रहा था। मामला हत्या और आत्महत्या के बीच उलझा हुआ है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार फरियादी अनिल पुत्र सुरेश वंशकार निवासी राधापुर ने पिछोर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी कि उसका पिता सुरेश पुत्र हरिलाल वंशकार 21 अप्रैल 2018 को बिना बताए चले गए हैं। उसके बाद से पता नहीं चला है। अनिल वंशकार ने शुक्रवार को पुलिस को सूचना दी कि गांव से कुछ दूरी पर एक पेड़ पर पिता का शव लटका हुआ है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान उसके बेटे सुरेश ने कपड़ों के आधार पर की है।
उत्तर प्रदेश के बबीना में फायरिंग रेंज के पास पेड़ पर यह लाश मिली है। लाश काे देखकर 20 से 25 दिन पुरानी बताई जा रही है। लेकिन पिछले सात महीनों से मृतक कहां रहा, इसको लेकर संशय बना हुआ है। यह मामला हत्या और आत्महत्या के बीच उलझ गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।






Be First to Comment