भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा
मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाने के कारण सोमवार को होने वाली कैबिनेट बैठक
अब मंगलवार को होगी। इसमें अनुभाग अधिकारियों के ग्रेड-पे 4200 रुपए को
बढ़ाकर 5500 किया जा सकता है। इसी तरह मंत्रालयीन अधिकारियों-कर्मचारियों की
आवासीय कॉलोनी के लिए कान्हासैया में जमीन आवंटित हो सकती है।
सूत्रों
के मुताबिक मंत्रालयीन अधिकारी-कर्मचारी काफी समय से ग्रेड-पे बढ़ाने और
आवासीय कॉलोनी के लिए जमीन आवंटित करने की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर
मंत्रालय में नारेबाजी तक हो चुकी है। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव एसके
मिश्रा के साथ बनी सहमति के बाद से कर्मचारी शांत हैं। दो मांगें पिछली
कैबिनेट में पूरी हो चुकी हैं।
अनुभाग अधिकारियों के ग्रेड-पे को
लेकर वित्त विभाग शुरुआती दौर में सहमत नहीं था। विभाग ने 4200 के ग्रेड-पे
को बढ़ाकर 4800 करने पर सहमति जताई थी पर कर्मचारी 5500 के ग्रेड पर अड़े
हुए हैं। बताया जा रहा है कि इसकी फाइल भी वित्त विभाग ने मुख्य सचिव
कार्यालय को भेज दी है।
इसी तरह आवासीय कॉलोनी के लिए कान्हासैया में
जमीन आवंटन का प्रस्ताव राजस्व विभाग ने मुख्यमंत्री कार्यालय को भिजवा
दिया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को अपरान्ह चार बजे होने वाली कैबिनेट
बैठक में लंबे समय से अटके इन दोनों मामलों पर निर्णय हो सकता है।
प्रधानमंत्री ने बुलाई मुख्यमंत्रियों की बैठक, अब मंगलवार को होगी कैबिनेट
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी को मिली नई कमान: IPS यांगचेन डोलकर भूटिया बनीं SP / Shivpuri News
- आईसीएसई 2026: अन्वी गुप्ता बनी जिला टॉपर, 96.8% अंक से रचा इतिहास, लगातार दूसरे साल सगी बहनों ने बढ़ाया शिवपुरी का मान / Shivpuri News<br>
- बदरवास में ज्वेलरी कारोबारी ने खुद को गोली मारी, घर के कमरे में लहूलुहान मिले, IPL में नुकसान की बात सामने / Shivpuri News
- बिन मौसम बरसात के साथ गिरे ओले, करेरा में बदला मौसम का मिजाज, अचानक बारिश और ओलावृष्टि से गर्मी से राहत / Shivpuri News
- मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग द्वारा शिवपुरी से वीरेंद्र माथुर को बनाया गया “आयोग मित्र” / Shivpuri News





Be First to Comment