भोपाल। शाहजहांनाबाद स्थित एलबीएस अस्पताल में मामूली गलती करने से खफा डॉक्टरों ने रिसेप्शन पर बैठने वाले युवक की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान उस पर कुर्सी से भी हमला किया गया। पुलिस ने तीन डॉक्टरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।शाहजहांबाद पुलिस के मुताबिक सलमान नामक युवक एलबीएस अस्पताल में रिसेप्शन पर ड्यूटी करता है। सोमवार रात एक घायल महिला इलाज कराने पहुंची थी। एमएलसी (मेडिको लीगल केस) के परचे में सलमान ने गलती से महिला के नाम के पहले श्रीमती लिखने के बजाए श्री लिख दिया था। मंगलवार सुबह जब सलमान ड्यूटी पर पहुंचा, तो अस्पताल के डॉ. अतुल ने सलमान को डांटना शुरू कर दिया। साथ ही कहा कि ये तुम्हारी तीसरी गलती है। इसकी वो शिकायत करेंगे।इस पर सलमान ने गलती स्वीकार करते हुए आगे से ध्यान रखने की बात कही। हालांकि इसी दौरान सलमान ने ये भी कह दिया कि डॉक्टर चाहे तो उसकी शिकायत कर सकते हैं। सलमान के इस जवाब से डॉ. अतुल ने उससे गाली-गलौज शुरु कर दी। मामला इतना बढ़ा कि डॉक्टर ने सलमान से मारपीट शुरू कर दी। उनके साथ ही डॉ. राम देशमुख और डॉ. रघुवीर भी सलमान की पीटने लगे। इस दौरान डॉ. अतुल ने कुर्सी उठाकर सलमान को मारी। इससे सलमान के पैर में चोट लगी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर लिया है।
मरीज के नाम के आगे श्रीमती के स्थान पर लिख दिया श्री, डॉक्टर ने कर दी पिटाई,
भोपाल। शाहजहांनाबाद स्थित एलबीएस अस्पताल में मामूली गलती करने से खफा डॉक्टरों ने रिसेप्शन पर बैठने वाले युवक की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान उस पर कुर्सी से भी हमला किया गया। पुलिस ने तीन डॉक्टरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।शाहजहांबाद पुलिस के मुताबिक सलमान नामक युवक एलबीएस अस्पताल में रिसेप्शन पर ड्यूटी करता है। सोमवार रात एक घायल महिला इलाज कराने पहुंची थी। एमएलसी (मेडिको लीगल केस) के परचे में सलमान ने गलती से महिला के नाम के पहले श्रीमती लिखने के बजाए श्री लिख दिया था। मंगलवार सुबह जब सलमान ड्यूटी पर पहुंचा, तो अस्पताल के डॉ. अतुल ने सलमान को डांटना शुरू कर दिया। साथ ही कहा कि ये तुम्हारी तीसरी गलती है। इसकी वो शिकायत करेंगे।इस पर सलमान ने गलती स्वीकार करते हुए आगे से ध्यान रखने की बात कही। हालांकि इसी दौरान सलमान ने ये भी कह दिया कि डॉक्टर चाहे तो उसकी शिकायत कर सकते हैं। सलमान के इस जवाब से डॉ. अतुल ने उससे गाली-गलौज शुरु कर दी। मामला इतना बढ़ा कि डॉक्टर ने सलमान से मारपीट शुरू कर दी। उनके साथ ही डॉ. राम देशमुख और डॉ. रघुवीर भी सलमान की पीटने लगे। इस दौरान डॉ. अतुल ने कुर्सी उठाकर सलमान को मारी। इससे सलमान के पैर में चोट लगी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर लिया है।More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- टैक्सी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक के सिर पर बका से वार सरसों तुलाने पटेवरी पहुंचा था युवक, मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी / Shivpuri News
- घर के बाहर बैठे युवक को सांप ने काटा, जिला अस्पताल में भर्ती, खतरे से बाहर युवक / Shivpuri News
- गौशाला की अव्यवस्थाओं पर आवाज उठाना पड़ा भारी! युवक ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- धमकियां देकर झूठे केस में फंसाने की साजिश / Shivpuri News
- रिपोर्ट वापस लो वरना जान से मार देंगे, घर में घुसकर परिवार पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला, पत्नी के सिर में लगे 7 टांके / Shivpuri News
- 3 दिन की मियाद पूरी होने से पहले ही मंडी में चला प्रशासन का बुलडोजर, व्यापारी नाराज; टीन शेड भी हटाए / Shivpuri News





Be First to Comment