शिवपुरी। कृषि उपज मंडी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर व्यापारियों में नाराजगी देखने को मिली। व्यापारियों का कहना है कि उन्हें अतिक्रमण हटाने के लिए तीन दिन का समय दिया गया था, लेकिन समय पूरा होने से पहले ही आज कार्रवाई कर दी गई। व्यापारियों ने बताया कि उन्होंने बारिश के पानी से बचने के लिए दुकानों के ऊपर हल्के टीन शेड लगाए थे, जिन्हें भी हटा दिया गया।
वहीं मंडी प्रभारी ने बताया कि कार्रवाई कलेक्टर के निर्देश पर की गई है। उनका कहना है कि व्यापारियों ने अपनी निर्धारित जगह से आगे अतिक्रमण कर रखा था। व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापारियों को अपनी दुकान की सीमा में ही व्यापार करना चाहिए और सब्जी विक्रेताओं को सामान लेकर वहां से निकल जाना चाहिए। इसी व्यवस्था को बनाए रखने और भीड़भाड़ की स्थिति न बने, इसलिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।









Be First to Comment