Press "Enter" to skip to content

बड़ी खबर पचीपुरा सिंचाई परियोजना मैं हुए भ्रष्टाचार को लेकर भूक हड़ताल पर बैठे किसान

सभी अधिकारियों को की गई है शिकायत पर नही हुआ समस्या का समाधान

अधिकारियो की अनदेखी के कारण हुआ है घटिया निर्माण

धीरज ओझा शिबपुरी।अभी अभी खबर जिले की बैराड़ तहसील से आ रही है। जहाँ पचीपुरा बांध की नहर मैं जो घटिया निर्माण से नहर मैं दरार एवं फूटना शुरू हो गया है जिसके चलते आज किसानों ने तहसीलदार द्वारा कलेक्टर को ज्ञापन देने के बाद किसान भूक हड़ताल पर बैठ गए है।

जानकारी के अनुसार बैराड़ तहसील स्थित पचीपुरा बांध मैं जो नहर निकली गई है इस नहर के निर्माण मैं दरार एवं फूटना शुरू हो गया है जिसके चलते ग्राम बमनपुरा एवं गोदौलीपुरा की आपसी जगह की भूमि को सिंचाई के लिए पानी नही मिल पा रहा है जिसके चलते किसानों को खेती मैं समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है। समस्याओ से परेशान होकर एवं उनकी सुनवाई न होने पर आज किसानों ने बैराड़ तहसीलदार द्वारा कलेक्टर को ज्ञापन दिया है।

पचीपुरा बांध नहर मैं घटिया निर्माण मैं किसानों की प्रमुख बातें

1.पचीपुरा बांध से नहर मैं प्रथम बार पानी छोड़ने से नहर मैं दरार एवं फटने लगी है जिससे आगे कृषक को कृषि के लिए पानी नही मिल पा रहा है

2.पचीपुरा बांध से बमनपुरा एवं गोदोलीपुरा ग्राम की नहर मैं पुनः निर्माण एवं मरम्मत की जाए जिससे किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिल सके।

3.ठेकेदार एवं इंजीनियर की मिलीभगत से घटिया निर्माण किया गया है इस संबंध मे पहले भी किसानों द्वारा एस डी ओ पी बैराड़,थाना बैराड़,तहसीलदार बैराड़,कलेक्टर महोदय को जनसुनवाई मैं आवेदन दिए गए है। उक्त अधिकारियो द्वारा आबेदन की अनदेखी के कारण घटिया निर्माण हुआ है एवं मरम्मत नही हुई है

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!