Press "Enter" to skip to content

प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने की अटकलों को पुन: किया खारिज

कर्मचारियों के रिटायरमेंट की उम्र 62 वर्ष किए जाने का मुख्यमंत्री का फैसला सही: तोमर 

शिवपुरी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृति की आयु 60 वर्ष से 62 वर्ष किए जाने का निर्णय ठीक है और यह राज्य की परिस्थितियों के अनुसार लिया गया है। 62 वर्ष की उम्र में व्यक्ति शारीरिक रूप से स्वस्थ रहता है और काम करने में सक्षम है। उक्त उदगार केंद्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शिवपुरी के सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा करते हुए व्यक्त किए। श्री तोमर पोहरी में अंत्योदय मेले में शामिल होने के लिए आए थे। 
पत्रकारों से बातचीत में श्री तोमर ने कहा कि रिटायरमेंट की उम्र को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों में कोई विरोधाभास नहीं है। जब श्री तोमर से पत्रकारों ने पूछा कि प्रधानमंत्री ने पिछले दिनों युवा आईएएस अधिकारियों को जिले की कमान दिए जाने की बात कही थी इस पर श्री तोमर ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के विभिन्न जिलो में युवा आईएएस अधिकारियों की कमान देने की बात कही थी और मध्यप्रदेश में ऐसे जिलों की संख्या 8 है इसीलिये रिटायरमेंट की उम्र को लेकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के विचारों में कोई विरोधाभास नहीं है। श्री तोमर ने इस अवसर पर पुन: खण्डन किया कि वह मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं कल्पनाओं में नहीं जीता हंू और मुझे प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने का निर्णय विचाराधीन ही नहीं है तो मैं इस पर क्या प्रतिक्रिया व्यक्त करूं। मैंने इस संदर्भ में भोपाल में जो बयान दिया है उसको वह बार-बार दोहराना नहीं चाहते। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!