Press "Enter" to skip to content

कैलारस मैं स्वच्छ भारत अभियान की जमकर उड़ाई जा रही धज्जियां

मुरैना।भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत अभियान की धज्जियां उड़ाई जा रही है। ये नजारा है मुरैना की कैलारस नगर परिषद के वार्ड नं 4 सुभाष मार्ग ब्रजमोहन पुस्तक भंडार के बगल से विगत 15 वर्षों से संचालित गन्दी गली जिससे लोग खुले में शौच करने जाते है।इन शोचो को नगर परिषद अधिकारी बालकृष्ण गौरव के द्वारा ना ही तोड़ा गया है ना ही गन्दी गली की सफाई कराई गई है ना ही इसका निर्माण कार्य कराया गया है। जिसकी शिकायत 5 महीने से नगरीय प्रशासन विभाग भोपाल के कमिश्नर श्री गुलशन बामरा जी, अपर आयुक्त श्री विकास मिश्रा जी, उपसंचालक श्री नीलेश दुबे जी, उपसंचालक श्री हिमांशु सिंह, और श्री संजय जैन जी की परंतु, नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों की आखों के सामने कैलारस नगर परिषद के अधिकारी बालकृष्ण गौरव के द्वारा ये सब काम लापरवाही से किए जा रहे हैं। जिससे माननीय प्रधानमत्री की महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत अभियान, अधेरे में पड़ी है। और नगरीय प्रशासन विभाग भोपाल के सभी अधिकारी कर्मचारी , इस मामले में कुछ करना नहीं चाहते है।  ना ही मुख्य नगर परिषद अधिकारी बालकृष्ण गौरव के खिलाफ कोई कार्रवाई की जा रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!