Press "Enter" to skip to content

खेत पर सो रहे युवक की मारपीट, मामला जमीनी विवाद का

शिवपुरी। जिले के बम्हारी थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम कोटका में खेत पर सो रहे एक युवक की मारपीट कर दी। मामला जमीनी विवाद का बताया जा रहा है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 
लल्ला पुत्र जगन्नाथ गुर्जर निवासी बम्हारी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि रविवार की रात वह खेत पर पानी दे रहा था और खेत पर ही बने मकान में वह सो गया। तभी रात करीब 11 बजे के करीब गांव में रहने वाला रामनिवास पुत्र तखतसिंह गुर्जर निवासी बम्हारी आ गया और जमीनी विवाद के चलते लल्ला के साथ गाली-गलौंज करते हुए मारपीट कर दी एवं जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। जिसके बाद लल्ला थाने आया और घटनाक्रम के बारे में पुलिस को बताया। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!