ग्वालियर।कोहरे के कारण वैसे ही ट्रेने लेट चल रही हैं, इस पर आए दिन ओएचई लाइन टूटने के कारण ट्रेने घंटो लेट हो रही हैं। गुरूवार शाम 4.50 बजे सिथौली के पास ओएचई लाइन टूटने के कारण करीब आधा दर्जन ट्रेने प्लेटफार्म और आउटर में खड़ी रही हैं। इसके चलते यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा है।ओएचई लाइन के टूटने की बढ़ती घटनाओं ने रेलवे की परेशानी को बढ़ा दिया है। गुरूवार शाम 4.50 बजे प्लेटफार्म पर ट्रेनों के पहुंचने का अनाउंसमेंट गूंज रहा था और यात्री सामान लेकर ट्रेन में सवार होने को तैयार थे। इसी बीच स्टेशन प्रबंधन को सूचना मिली थी कि सिथौली के पास ओएचई लाइन टूट गई है। इसके चलते ग्वालियर से जाने वाली और आने वाली सभी ट्रेनों को रोक दिया गया। शाम करीब 6.30 बजे जब ओएचई लाइन रिपेयर हुई तब ट्रेने रवाना हो सकी हैं। उधर जिन यात्रियों को ग्वालियर तक आना था, वह घंटो इंतजार करने की जगह सड़क मार्ग से पहुंचे।
सिथौली के पास टूटी ओएचई लाइन, पौने दो घंटे खड़ी रही ट्रेने,
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में बोर्ड परिणाम बेहतर, हायर सेकेण्ड्री में 8.20% और हाईस्कूल में 4.68% वृद्धि / Shivpuri News
- सरस्वती विद्यापीठ आवासीय विद्यालय शिवपुरी का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा / Shivpuri News
- शिवपुरी के 8 छात्रों ने 10वीं स्टेट मेरिट में बनाई जगह, जिले का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- शिवपुरी के 14 होनहार छात्रों ने 12वीं मेरिट में बनाई जगह, जिले का नाम किया रोशन / Shivpuri News
- खनियाधाना की बेटी स्मृति पांडे ने रचा इतिहास, एमपी बोर्ड 10वीं की प्रावीण्य सूची में 9वां स्थान / Shivpuri News





Be First to Comment