शिवपुरी। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में सोमवार को दो इंजन शिवपुरी से गुना की तरफ जा रहे थे, कुल्हाड़ी गांव के पास रेलवे ट्रैक पर सुबह 11 से 11.30 बजे के बीच ट्रैक पर व्यक्ति के आ जाने की सूचना चालक ने बदरवास स्टेशन पर दी। सूचना पर बदरवास थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो शव क्षतविक्षत अवस्था में पड़ा मिला। पर्स में मौजूद दस्तावेजों से मृतक की शिनाख्त सुमित पुत्र चंपालाल यादव उम्र 30 वर्ष निवासी टुडयावद के रूप में हुई। परिजनों का कहना है कि सुमित यादव घर से शिवपुरी की कहकर तीन दिन पहले ही निकला था। उसके बाद घर नहीं लौटा। मृतक के गले में रस्सी का फंदा बंधा था और रस्सी का दूसरा छोर हाथ से बंधा था। जिससे मामला हत्या से भी जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। घटना स्थल से कुछ दूर खेत में शराब की बोतलें, स्प्राइट बोतल, नमकीन व खाली ग्लास मिले हैं। परिजनों के इस बयान से मामला हत्या की आशंका और भी ज्यादा गहरी कर रहा है। मृतक सिरसी नाहर में कपड़े की दुकान करता था। लेकिन दीपावली के बाद से अपने ही गांव आकर रहने लगा था।
रेलवे ट्रेक पर पड़ी मिली क्षतविक्षत लाश, हत्या की आशंका
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कांवड़ चढ़ाकर लौट रहे परिवार का रास्ता रोककर हंगामा, शराब के लिए रुपये मांगे; मना किया तो सिर पर कुल्हाड़ी से हमला / Shivpuri News
- NH 46 पर पेट्रोल भरवाकर बिना भुगतान भागे कार सवार, CCTV में कैद हुई घटना / Shivpuri News
- कोलारस बाईपास पर कंटेनर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हालत गंभीर, मदद की बजाय वीडियो बनाते रहे लोग / Shivpuri News
- हर घर तिरंगा रैली में विधायक प्रीतम लोधी का चालान, बोले- पाकिस्तान ने झंडे पर चांद छापा, हमने चांद पर तिरंगा / Shivpuri News
- बारिश के बाद पूरे वेग से बहा पवा झरना, 100 फीट ऊंचाई से गिरता पानी देखने उमड़े सैलानी / Shivpuri News





Be First to Comment