कोतवाली थाना क्षेत्र के पोहरी रोड बस स्टैंड के पीछे दुकान करने वाले एक युवक की तीन लोगों ने मिलकर जमकर मारपीट कर दी। मारपीट में दुकानदार घायल हो गया जिसके इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। प्रभांशु पुत्र कैलाश शिवहरे (21) निवासी सर्किट हाउस रोड शिवपुरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह पोहरी रोड बस स्टैंड के पीछे दुकान करता है। बुधवार को शाम के समय रवि खरे, रिषभ खरे, आकाश खरे निवासी सर्किट हाउस रोड शिवपुरी उसकी दुकान पर आए और उन्होंने सामान खरीदना। सामान खरीदने के बाद तीनों युवक जाने लगे। जिस पर उन्हें रोककर सामान के रुपए मांगे तो तीनों युवक उसके साथ गाली-गलौंज करने लगे। दुकानदार ने जब उन्हें गाली देने से मना किया तो सभी ने मिलकर उसकी जमकर लात-घूसों से मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
रुपए मांगने पर दुकानदार की लात-घूसों से मारपीट शिवपुरी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कोलारस पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 25 पेटी अवैध शराब और कार जब्त, आरोपी फरार / Shivpuri News
- उपार्जन व्यवस्था पर कलेक्टर अर्पित वर्मा सख्त, राजस्व अधिकारियों को दिए निगरानी के निर्देश / Shivpuri News
- गुरु नानक हायर सेकेंडरी स्कूल का MP बोर्ड में शानदार प्रदर्शन, 10वीं-12वीं में छात्रों ने लहराया परचम / Shivpuri News
- महिला को ‘लापता बेटी’ बताकर ले जाने की कोशिश, डीएनए जांच की मांग से बढ़ा विवाद / Shivpuri News
- सिंधिया से भेंट कर ओवरब्रिज/अंडरपास निर्माण की उठाई मांग / Shivpuri News





Be First to Comment