Press "Enter" to skip to content

रेत का अवैध परिवहन करते दो ट्रेक्टर-ट्रॉली जब्त

file photo

शिवपुरी। कोलारस पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर से रेत का अवैध परिवहन करते हुए एबी रोड़ फोरलेन राजेश ढाबे के सामने देहरदा सड़क से दो ट्रेक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ा।

जानकारी के अनुसार जब पुलिस ने रेत भरकर ला रहे शिवलाल पुत्र प्रभुलाल जाटव उम्र 28 वर्ष निवासी उकावल और कल्ला पुत्र धीरज लोधी उम्र 25 वर्ष निवासी साखनौर के ट्रेक्टर-ट्रॉलियों को रोक लिया जब उनसे रेत परिवहन संबंधी कागजात माँगे तो बताने में असमर्थ पाए गए। दोनों खनिज संपदा चोरी करते हुए पाए गए। पुलिस ने दोनों ट्रेक्टर-ट्रॉलियों को जब्त कर धारा 379 और मप्र खनिज अधिनियम 18 (1) के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!