Press "Enter" to skip to content

मध्यप्रदेश अपडेट्स: CM हाउस किया खाली, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सरकारी बंगले में शिफ्ट

18 साल तक मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को CM हाउस को खाली कर दिया। वह लिंक रोड पर 74 बंगला स्थित बी 8-बंगले में शिफ्ट हुए हैं। यहां पत्नी साधना सिंह ने उन्हें तिलक और आरती उतारकर स्वागत किया।

इससे पहले शिवराज ने परिवार सहित CM हाउस स्थित मंदिर में पूजा की। गोशाला में गोमाता के दर्शन किए। मुख्यमंत्री आवास में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें विदाई भी दी। पार्टी में उनका आगे क्या काम होगा? इस पर शिवराज ने कहा कि पार्टी उन्हें जो भी दायित्व सौंपेगी, उसका वे पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे।

शिवराज ने सीएम हाउस खाली करने से पहले परिवार सहित मंदिर में भगवान के दर्शन किए।

शिवराज ने सीएम हाउस खाली करने से पहले परिवार सहित मंदिर में भगवान के दर्शन किए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!