Press "Enter" to skip to content

बैराड़ में प्रधानमंत्री आवास योजना सपना बनी हितग्राहियों को, नही डल पा रही क़िस्त | Bairad News

बैराड़। नगर परिषद बैराड़ में केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई प्रधानमंत्री आवास योजना आज लोगों का केवल सपना बन कर रह गई जिसकी जमीनी हकीकत जानी तो कई लोगों ने बताया कि हमारा पुराना घर तुड़वा दिया है नए घर के चक्कर में लेकिन पूरी क़िस्त आज तक मिली और हमे इससे काफी परेशानी का सामना होता हैं यहाँ पर यदि बात की जाए तो केंद्र सरकार योजना में प्रगति लाने की कई बार आदेश जारी कर चुकी लेकिन सब आदेश अधिकारियों ने हवा में उड़ा दिए लेकिन यहाँ यदि भृष्टाचार की बात की जाए तो अपात्र लोगों को आवास योजना जैसी कई फायदे मन्द योजनाओ का लाभ दिलवा चुके है लेकिन इसकी सूचना कई बार स्थानीय पत्रकारों समाज सेवियों द्वारा यह मामला उठाया तो जाता हैं लेकिन कार्यवाही नहीं होती और जाँच का हवाला दे दिया जाता हैं।लेकिन इसका खामियाजा पात्र हितग्राहियों को भुगतना पड़ रहा है जो कि अधूरे पड़े भवनों का साढ़े तीन वर्ष में ग्रह प्रवेश नहीं कर पाए इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार का 2022 तक सबके लिए आवास देने का वादा पूरा नहीं हो सकता क्योंकि 2018-19 में निकाय द्वारा 1140   हितग्राहियों की डीपीआर तैयार कर कलेक्टर अनुमोदन के लिए भेजी वही डीपीआर आज अधिकारियों ने ठंडे बस्ते में दवा दी जिससे हितग्राहियों को सरकार की योजना का लाभ मिलना मुश्किल हो गया है ।
प्रदेश सरकार द्वारा माफियाराज चालू किया जाए तो सबसे पहले गरीब परिवारो को अतिक्रमण बताकर गरीबों के आशियाने तोड़ने में कोई कसर बाकी छोड़ते।
इनका कहना है
नगर परिषद में जो पूर्व में हितग्राहियों को आवास मिली थी जिनकी तीसरी क़िस्त नहीं डली लेकिन इस विषय में जानकारी देकर बता पाऊंगा लेकिन इसमें पात्र अपात्रों का रट्टा है जो कि पूर्व में आई कुटीरों कई अपात्र लोगों को इस योजना का लाभ दिया है जो कि जाँच का विषय है।
डॉ. तुलाराम यादव पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष बैराड़
इनका कहना हैं
माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार किसी से किसी प्रकार का भेदभाव नहीं करती जो प्रधानमंत्री जी 2022 तक सबके लिए आवास देने का वादा किया है जो कि निश्चित पूरा होगा।
बिक्की मंगल मण्डल अध्यक्ष भाजपा बैराड़
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!