Press "Enter" to skip to content

उधारी के रुपए न देने पर जोत दिया खेत, कर दी मारपीट | Bairad News

शिवपुरी। बैराड़ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम मररोरा खालसा में लिया गया उधार न चुकाने पर गांव के ही लोगों ने फरियादी का खेत जोत दिया और रोकने पर मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
दिलीप पुत्र मुरारीलाल धाकड़ निवासी मारोरा खालसा ने बताया कि उसने राकेश जाटव से कुछ रुपए उधार ले रखे थे। 31 मई को राकेश अपने साथी दाताराम, हल्के जाटव के साथ आया और उधारी के रुपए वापस मांगने लगा। जिस पर दिलीप ने कहा कि अभी उसके पास रुपए नहीं है बाद में दे देगा। लेकिन आरोपित नहीं माने और उधाारी के रुपए न देने पर दिलीप के खेत पर कब्जा कर लिया और उसे जोत दिया। जब दिलीप ने उक्त लोगों को रोका तो उसके साथ गाली-गलौंज कर मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद दिलीप थाने गया और मामले में पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!