Press "Enter" to skip to content

राजीनामा नहीं किया तो युवक की कर दी मारपीट | Bairad News

शिवपुरी। बैराड़ थाना क्षेत्र के तहत नई अनाज मंडी के पीछे एक युवक की दो लोगों ने मारपीट कर दी। मारपीट का कारण एक मामले में राजीनामा न करना बताया जा रहा है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
सूरज सिंह पुत्र गंगाराम आदिवासी निवासी दुल्हारा हाल निवासी नई अनाज मंडी के पीछे कॉलोनी बैराड़ ने बताया कि 10 जुलाई को वह अपने घर के बाहर खड़ा हुआ था उसी समय गांव के ही रहने वाले उदयसिंह आदिवासी, रामलखन आदिवासी आए औैर एक पुराने मामले को लेकर राजनीमा की बात कही। जिस पर राजीनामा करने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर आरोपित उसके साथ गाली-गलौंज करने लगे और उसकी मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद युवक थाने आया और मामले में शिकायत दर्ज करवाई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!