Press "Enter" to skip to content

नामांकन दाखिल करने को लेकर दो पक्ष भिड़े / Badarwas News

शिवपुरी‎। बदरवास जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायत तरावली में सरपंच पद के ‎नामांकन को लेकर पहले से ही ‎ ‎ विवाद की स्थिति निर्मित हो रही‎ है। ग्राम पंचायत तरावली में इस‎ साल अनुसूचित जाति वर्ग के‎ लिए सीट आरक्षित हुई है। भाजपा ‎ बदरवास मंडल से महामंत्री ‎ ‎ राजकुमार परिहार का कहना है कि ‎वह अपनी पत्नी का नामांकन‎ दाखिल करना चाहते हैं लेकिन‎ गांव में ओबीसी वर्ग के व्यक्ति‎ नामांकन दाखिल करने से रोक रहे‎ हैं। इसे लेकर विवाद की स्थिति‎ बन गई। दो युवकों के खिलाफ‎ इंदार थाने में लिखित शिकायत‎ ‎‎ कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं‎ थाना प्रभारी केएन शर्मा का कहना‎ है कि दोनों पक्षों की ओर से‎ शिकायत आवेदन आए हैं। जांच‎ कर रहे हैं। जांच के बाद मामले में‎ कार्रवाई की जाएगी।‎ +

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!