Press "Enter" to skip to content

आज भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों का नामांकन छत्तीसगढ़ में: पर्चा भरा ब्रजमोहन ने रायपुर में, शक्ति प्रदर्शन दुर्ग में विजय बघेल का; शामिल होंगे CM साय /छत्तीसगढ़

भिलाई

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी सोमवार यानी आज नामांकन दाखिल कर रहे हैं। रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल ने पर्चा भर दिया है, दुर्ग लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल रैली निकालकर नामांकन दाखिल करेंगे। वहीं दुर्ग से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू और सरगुजा लोकसभा सीट से शशि सिंह पर्चा भरेंगी।

रायपुर में बृजमोहन अग्रवाल थोड़ी एकात्म परिसर से रैली निकालकर नामांकन दाखिल करेंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, सांसद सुनील सोनी भी मौजूद रहेंगे।

भाजपा ने दुर्ग लोकसभा के अंतर्गत आने वाले सभी भाजपा विधायकों को 4-4 हजार लोगों की भीड़ लाने का टारगेट दिया है। कुछ ऐसा ही टारगेट कांग्रेस को भी दिया गया है। विजय बघेल की नामांकन रैली में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम, दयालदास बघेल सहित पूरे लोकसभा क्षेत्र से 15 हजार से अधिक कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

नामांकन रैली के पूर्व रविशंकर स्टेडियम स्थित मानस भवन मैदान में एक जनसभा होगी। इसके बाद मानस भवन से नामांकन रैली निकलेगी जो पचरी पारा कुआं चौक, फरिश्ता कांप्लेक्स, इंदिरा मार्केट, पुराना बस स्टैंड होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचेगी। यहां विजय बघेल अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

दुर्ग: विजय बघेल की सभा में उमड़ी भीड़

मानस भवन में विजय बघेल की सभा में उमड़ी लोगों की भीड़।

मानस भवन में विजय बघेल की सभा में उमड़ी लोगों की भीड़।

दुर्ग लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने से पहले मानस भवन में सभा कर रहे हैं। सभा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from छत्तीशगढ़More posts in छत्तीशगढ़ »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!