शिवपुरी: शहर के रहने वाले बीएसएफ के जवान की टेकनपुर में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इसके बाद जवान फिरोज खान का पार्थिव शरीर बुधवार शाम बीएसएफ के जवानों द्वारा शिवपुरी नगर उनके घर लाया गया। शहीद का पार्थिव शव घर पहुंचते ही शहर में शोक की लहर फैल गई। जहां रात में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सम्मान सहित कब्रिस्तान में दफनाया गया।
बता दें कि क़ल जवान छुट्टी लेकर अपने घर आने वाला था। लेकिन उनकी मौत की खबर पहले पहुंच गई।
जानकारी के शिवपुरी शहर के रहने वाले 46 वर्षीय फिरोज खान बीएसएफ में नर्सिंग असिस्टेंट के पद पर पदस्थ थे। फिरोज खान की पोस्टिंग महाराष्ट्र के छापुर में थी। लेकिन उन्हें बीएसएफ के अधिकारी के साथ एक माह के लिए बीएसएफ के टेकनपुर बेस पर आना पड़ा था। बताया गया है कि फिरोज खान का एक्सीडेंट मंगलवार की रात ढाई बजे हो गया था। वह बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें किसी ट्रक ने टक्कर मार दी थी। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। इसके बाद डॉक्टर ने उनकी मौत की पुष्टि कर दी।
2005 से शुरू किया देश की रक्षा का सफर
शहीद फिरोज खान ने 2005 में बीएसएफ में भर्ती हुए थे। उन्हें पहली पोस्टिंग टेकनपुर में ही मिली थी। इसके बाद वह शिलांग रहे। शिलोंग के बाद वह छापुर में पोस्टेड थे। बता दें कि फिरोज खान आमने पीछे एक 15 साल की बेटी सोफिया और एक ढाई साल बेटा फरहाज को छोड़ गए हैं।
माता-पिता से लेकर भाई भी बीएसएफ में
देश भक्ति और सेवा का जूनून कैसा होना चाहिए इसका अंदाजा फिरोज के परिवार को देखकर लगाया जा सकता है। बता दें कि फिरोज के पिता असरफ खान भी बीएसएफ में थे लेकिन वह कश्मीर में कई वर्ष पहले शहीद हो गए थे। इसके साथ ही फिरोज की मां हुसैनी बेगम भी बीएसएफ में नर्सिंग असिटेंड के पद पर रहकर कलकत्ता में देश की सेवा कर रहीं है। वही फिरोज का छोटा भाई असलम खान भी बीएसएफ में है जो पंजाब में रहकर देश की सेवा में तैनात हैं।
इसके अतिरिक्त फिरोज का एक मझला भाई अमजद भी है वह किसी कंपनी में प्राइवेट जॉब कर रहा है। कुल मिलाकर यह कह सकते हैं कि फिरोज का पूरा-पूरा परिवार देश को समर्पित है।

बीएसएफ के जवान का पार्थिव शरीर शिवपुरी पहुंचा, सड़क दुर्घटना में हुई थी मौत, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ ससम्मान दफनाया गया / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कोलारस में पिता-भाई ने रोकी पानी सप्लाई! पीड़ित शिक्षक पहुंचा एसपी ऑफिस / Shivpuri News
- 20 लाख की चोरी करने बाला चोर निकला रिस्तेदार, पकड़ने के बाद पुलिस पर छोड़ने का आरोप, एसपी से शिकायत / Shivpuri News
- करैरा के बगीचा सरकार मंदिर विवाद में पुजारी परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, सुरक्षा की मांग / Shivpuri News
- करैरा क्षेत्र से किशोरी लापता, परिजनों ने युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का लगाया आरोप / Shivpuri Newsकरैरा क्षेत्र से किशोरी लापता, परिजनों ने युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का लगाया आरोप / Shivpuri News

- दोस्त के साथ डबरा जाने निकले होटल संचालक की संदिग्ध मौत, पत्नी ने जताई हत्या की आशंका / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment