शिवपुरी: जिले के नरवर थाना क्षेत्र के तालपुरा बधारी गांव में साले की आधी रात को गर्दन में कुल्हाड़ी मारकर कर हत्या कर फरार हुए जीजा को नरवर थाना पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
पत्नी की दूसरी जगह शादी कराने से ख़फ़ा था हत्यारोपी:
जानकारी के अनुसार नरवर थाना क्षेत्र के तालपुरा बधारी गांव में रहने वाले नेपाल आदिवासी की उसी के बहनोई अमर सिंह ने उस समय गर्दन में कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी थी। जब वह घर के बाहर खटिया बिछाकर सो रहा था। हत्या के बाद पुलिस की छानबीन में पता चला कि मृतक नेपाल ने अपनी बहन सोमवती की शादी अमरसिंह से की थी। अमरसिंह और सोमवती की दो बेटियां व एक बेटा था, लेकिन बाद में नेपाल ने अपनी बहन सोमवती को अरविंद के संग बिठा दिया । आरोपी बहनोई अमरसिंह अपने बच्चों को लेने के प्रयास में था, लेकिन बच्चों से भी नहीं मिलने दिया जा रहा था। इसी बात से नाराज होकर अमरसिंह ने नेपाल आदिवासी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

साले की कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर फरार जीजा को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पत्नी की दूसरी जगह शादी कराने से ख़फ़ा था / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment