शिवपुरी में शहर सहित अंचल में मंगलवार शाम को तेज बारिश हुई। कोलारस के रामपुर में ओले भी गिरे। रविवार को कोलारस कस्बे सहित पीरोठ गांव में बारिश हुई थी साथ बिजरौनी गांव में बारिश के साथ ओले गिरने से किसानों के 50 बीघा के खेतों में लगी सब्जियों को नुकसान हुआ था।
दिन की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई थी, लेकिन दोपहर 2 बजे से मौसम में बदलाव देखने को मिला। बादल छाने के बाद दोपहर साढ़े 3 बजे शहर में अच्छी बारिश हुई। इसके साथ ही कोलारस कस्बे और पीरोठ में भी तेज बारिश हुई। रामपुर गांव में बारिश के साथ ओले गिरे। शिवपुरी के साथ नजदीकी जिले गुना और अशोकनगर में भी बारिश हुई है।
इस वजह से बदला मौसम
मौसम विभाग भोपाल की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि नॉर्थ वेस्ट के ऊपर एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) है। उत्तर भारत में एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। साइक्लोन सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन गुजरने की वजह से मध्यप्रदेश में ओले, बारिश, आंधी और आकाशीय बिजली गिरने या चमकने का दौर चल रहा है। अगले 3 दिन तक दक्षिण-पश्चिमी और दक्षिण-पूर्वी हवाओं के साथ नमी भी आती रहेगी। ऐसा ही मौसम अगले कुछ दिन तक और रहेगा। 16 मई से सिस्टम कमजोर होने लगेगा।

शिवपुरी में बारिश के साथ गिरे ओले: शहर में तेज बारिश, कोलारस के रामपुर में ओले भी गिरे / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कोलारस में पिता-भाई ने रोकी पानी सप्लाई! पीड़ित शिक्षक पहुंचा एसपी ऑफिस / Shivpuri News
- 20 लाख की चोरी करने बाला चोर निकला रिस्तेदार, पकड़ने के बाद पुलिस पर छोड़ने का आरोप, एसपी से शिकायत / Shivpuri News
- करैरा के बगीचा सरकार मंदिर विवाद में पुजारी परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, सुरक्षा की मांग / Shivpuri News
- करैरा क्षेत्र से किशोरी लापता, परिजनों ने युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का लगाया आरोप / Shivpuri Newsकरैरा क्षेत्र से किशोरी लापता, परिजनों ने युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का लगाया आरोप / Shivpuri News

- दोस्त के साथ डबरा जाने निकले होटल संचालक की संदिग्ध मौत, पत्नी ने जताई हत्या की आशंका / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment