शिवपुरी: जिले में कांग्रेसी नेताओं का कांग्रेस से पलायन लगातार जारी है। इसी क्रम में शिवपुरी में कांग्रेस से जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन भोला ने भाजपा में शामिल होकर कांग्रेस को एक और झटका दिया है।
नरेंद्र जैन भोला दो बार के पार्षद रह चुके है और वर्तमान में जिला उपाध्यक्ष रह चुके है। नरेंद्र जैन ने हालही ही में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से शिवपुरी विधानसभा से दावेदारी की थी। लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। तभी से उनका मन कांग्रेस से खट्टा हो चुका था।
इसके बाद अब नरेन्द्र जैन भोला ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर बीती रात बॉम्बे कोठी पर पंहुचकर सिंधिया के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इस अवसर पर जैसवाल जैन समाज के अन्य समाजजन भी मौजूद रहे साथ ही वैश्य महासम्मेलन, लांयस क्लब शिवपुरी व अन्य संगठनों के पदाधिकारियों के साथ मिलकर नरेन्द्र जैन भोला ने केन्द्रीय मंत्री व गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के समक्ष उनका माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए भाजपा में शामिल हुए।
यहां ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नरेन्द्र जैन भोला उनकी धर्मपत्नि बीना जैन व अन्य समाजजनों का भाजपा का गमछा पहनाकर सभी को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई और सभी से एकजुट होकर लोकसभा चुनाव में कार्य करने का आह्वान किया।

कांग्रेस को फिर लगा झटका: जिला उपाध्यक्ष ने सिंधिया के समक्ष ली भाजपा की सदस्यता / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment