शिवपुरी: कोलारस थाना क्षेत्र के डोडयाई गांव में अशोकनगर से आई बारात में डीजे से बिजली का तार टकराने से बारात में शामिल दूल्हे के दो दोस्तों की मौत हो गई। वहीं तीन दोस्त घायल हैं। घायलों का उपचार मेडिकल कॉलेज में जारी है। वहीं मृतकों के शव शिवपुरी के पोस्टमार्टम हाउस में पीएम के लिए दिए गए हैं। घटना रात देर रात 1 बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक अशोकनगर जिले के नईसराय थाना क्षेत्र के कांकडे गांव के रहने वाले शिवम परिहार पुत्र आजाद परिहार की बारात कोलारस थाना के लुकवासा चौकी क्षेत्र के डोढ़याई गांव के रहने वाले सुगर सिंह परिहार के यहां आई थी।
रात 12 बजे के लगभग बारात में शामिल बाराती डीजे पर बजते गानों के साथ दुल्हन के घर की ओर बढ़ रही थी। तभी रास्ते में डीजे पर सवार एक युवक ने बिजली के तार को डीजे से टकराने से रोकने के लिए लकड़ी से तार को ऊपर उठाया, लेकिन वह तार लकड़ी से फिसलकर डीजे से टकरा गया।
बिजली का तार डीजे से टकराने के बाद डीजे में करंट फेल गया। इसके बाद डीजे के संपर्क में आने से पांच युवक करंट की चपेट में आ गए। जिन्हें उपचार के लिए पहले कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। जहां पांचों युवकों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में दो युवकों को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं तीन युवकों को रात में ही मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जहां उनकी भी हालात नाजुक बनी हुई है।
कांकडे गांव के रहने वाले निकेश चंदेल पुत्र बलवीर चंदेल (20), रामकुमार केवट पुत्र गरीबा केवट (18), कल्पेश चंदेल, मुनेश और गुना का रहने वाला आकाश कुशवाह अपने दोस्त शिवम परिहार की बारात में गए थे। जहां बारात में नाचते वक्त यह घटना घटित हो गई। इस घटना में निकेश चंदेल और रामकुमार केवट की मौत हो गई। वहीं कल्पेश चंदेल, मुनेश और आकाश की हालत नाजुक बनी हुई है।

बड़ी खबर: बारात में गए दो युवकों की मौत: बिजली के तार से डीजे में फैला करंट / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फोरलेन पुल के नीचे रात में खड़ी थी बोलेरो, पुलिस ने घेरा तो खुला हथियारों का राज; 4 गिरफ्तार / Shivpuri News
- भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न, किसान हित और ग्राम विकास की कार्ययोजना पर मंथन / Shivpuri News
- पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: 4 हजार से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, स्मृति पांडे को मिला गोल्ड मेडल / Shivpuri News
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाना पड़ा महंगा: आदित्य मनु शर्मा पर बीएनएस धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment