शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र रामपुर गांव में खेतों में लगी गेंहूं की फसल में आग भड़क गई। आगजनी की इस घटना में किसानों की करीब 23 बीघा खड़ी गेंहूं की फसल जलकर खाक हो गई। वहीं करीब सौ बीघा में भूसा वाली पयार जल गई। हालांकि सूचना के बाद मौके पर पहुंची दो फायरबिग्रेड ने आग पर काबू पा लिया है।
जानकारी के मुताबिक़ रामपुर गांव में गुरूवार की दोपहर बिजली के झूलते तारों के टकराने के बाद उठी चिंगारी ने खेतों में खड़ी गेंहू की फसल में आग भड़का दी। बता दें कि किसान गेंहू की फसल को हार्वेस्टर से कटवा रहे थे। इसके बाद किसान पास रखे पयार में भी आग लग गई।
किसान जसवीर सिंह सरदार ने बताया कि आगजनी की इस घटना में उसकी करीब 19 बीघा खेत में खड़ी गेंहू की फसल जलकर खाक हो गई है। वहीं करीब 100 बीघा खेत में गेंहू-पयार इस आग से जल गई। इसके अलावा उसके भाई लखवीर सिंह के खेत में खड़ी करीब 4 बीघा गेंहू की फसल जली है। जसवीर ने बताया कि खेतों से उठी आग बलदेव और चिम्मन दो भाइयो के खेतों में पहुंच गई थी। जहां उनके खेत में पड़े पयार भी जलकर राख हो गई। बता दें कि आगजनी की इस घटना में किसानों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। आगजनी की सूचना मिलने के बाद कोलारस एसडीएम ब्रजेन्द्र सिंह यादव, कोलारस जनपद अध्यक्ष भरत सिंह चौहान ने रामपुर गांव पहुंचकर मौके का मुआयना किया है।

23 बीघा में खड़ी गेंहू की फसल और 100 बीघा की पयार जली, दो फायरबिग्रेड ने बुझाई आग / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment