शिवपुरी: जिले में सीहोर थाना क्षेत्र के गागोनी गांव में सात साल के बालक के साथ कुकृत्य का मामला सामने आया है। पीड़ित बालक की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और 377 धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक़ 7 साल का बालक मंगलवार की रात अपने माता-पिता और बहन के साथ गांव में आयोजित एक शादी समारोह में खाना खाने गया था। बताया गया कि बालक खाना खाने के बाद जो लोग खाना खा रहे थे, उनके लिए पानी परोस रहा था। जबकि उसके माता-पिता और बहन बापस घर लौट आए थे। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला 25 वर्षीय धर्मेंद्र कुशवाहा शादी समारोह से बालक को अपनी बातों में उलझाकर झाड़ियों में ले गया। जहां धर्मेंद्र ने 7 साल के बालक के साथ कुकृत्य कर वारदात को अंजाम दिया।
बताया जा रहा है लो मंगलवार की रात 11 बजे बालक ने अपने साथ घटित हुई घटना के बारे में घर पहुंचकर अपने माता-पिता को बताया। इस कृत्य की शिकायत पीड़ित के माता-पिता ने आज सीहोर थाना में दर्ज कराया। जहां पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र कुशवाहा के खिलाफ आईपीसी की धारा 377 और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

शादी समारोह में गए बच्चे के साथ 25 साल के युवक ने झाड़ियों में ले जा कर किया दुष्कर्म, गिरफ्तार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment